ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित एआई जागरूकता कार्यशाला की समीक्षा बैठक संपन्न
| जन प्रकाशन
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित एआई जागरूकता कार्यशाला की समीक्षा बैठक संपन्न
जन प्रकाशन 9 अक्टूबर 2025
1 मिनट में पढ़ें
बेंगलुरु। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में एवं एडीरा के सौजन्य से बेंगलुरु में आगामी 11 अक्टूबर को आयोजित * एआई जागरूकता कार्यशाला* की तैयारियों की समीक्षा हेतु प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक एसोसिएशन के कर्नाटक प्रांतीय कार्यालय पर संपन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता द्वारा कार्यशाला की सफलता हेतु दिए गए बिंदुओं पर भी बैठक में चर्चा की गई।
आपको बताते चलें कि इस कार्यशाला में देश के प्रख्यात एआई मास्टर ट्रेनर डॉ. निमिष कपूर पत्रकारों को एआई के सदुपयोग और समाचार लेखन में सहायक इस नई तकनीक की जानकारी देंगे। कार्यशाला में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों के साथ-साथ प्रशिक्षणरत पत्रकारों को भी आमंत्रित किया गया है।
डॉ. कपूर एआई के माध्यम से पत्रकारिता में आने वाले सकारात्मक बदलावों — जैसे फैक्ट-चेकिंग में तेजी, डेटा विश्लेषण, स्वचालित रिपोर्ट तैयार करना और स्थानीय समाचारों तक आसान पहुंच — पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष अतुल कपूर ने बताया कि ए