इंदौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 14 अगस्त को इंदौर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा देशभक्ति को समर्पित ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऑपरेशन महादेव की सफलता पर भारत की सेना के सम्मान में निकाली गई थी। मुख्यमंत्री ने मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया। भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा के मार्ग पर छोटे-बड़े लगभग 100 से अधिक मंच लगाए गए थे।
विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार लगाए गए थे मंच
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि यात्रा में भाजपा संगठन के सभी 35 मंडलों के कार्यकर्ता, सभी मोर्चे प्रकोष्ठ, सामाजिक संस्थाएं, खेल एवं व्यापारी संगठन, युवा, महिला और औद्योगिक संगठन ने देशभक्ति के नारों के साथ भाग लिया। बैठक में लिए गए निर्णय के तहत विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार मंच लगाए गए थे। सभी मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में विधानसभाओं से तिरंगा यात्रा राजबाड़ा पहुंची, जहां मुख्यमंत्री ने मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया। भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा के मार्ग पर छोटे-बड़े लगभग 100 से अधिक मंच लगाए