जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, क्रिकेट का जोश चरम पर, 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

जन प्रकाशन 11 अक्टूबर 2026
2 मिनट में पढ़ें
इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, क्रिकेट का जोश चरम पर, 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

इंदौर। शहर में रविवार को क्रिकेट का रोमांच चरम पर है। होलकर स्टेडियम में शाम 7 बजे भारत और वेस्टइंडीज की टीमें टी-20 मुकाबले में आमने-सामने होंगी। मैच को लेकर शहर में उत्साह बढ़ने लगा है। स्टेडियम के बाहर टीम इंडिया की जर्सी, टी-शर्ट और कैप की दुकानें सज गई हैं।

दोनों टीमें शनिवार को चार्टर्ड फ्लाइट से इंदौर पहुंच चुकी हैं। सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में भारत और वेस्टइंडीज ने एक-एक मैच जीता है। ऐसे में रविवार का मुकाबला सीरीज में बढ़त बनाने के लिहाज से अहम होगा।

दोपहर 2 बजे से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

मैच के चलते रविवार दोपहर 2 बजे से मुकाबला खत्म होने तक होलकर स्टेडियम के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, जबकि कुछ रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

पार्किंग से स्टेडियम तक पैदल जाना होगा

मैच देखने आने वाले दर्शकों को अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े करने होंगे। वहां से स्टेडियम तक पैदल पहुंचना होगा। दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे यातायात व्यवस्था का पालन करें और समय से पहले स्टेडियम पहुंचें।

सुरक्षा के लिए 1500 पुलिसकर्मी तैनात

मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ यातायात प्रबंधन पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। क्रिकेट के इस बड़े मुकाबले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां की हैं।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:मध्यप्रदेशइंदौरखेलदेश

सुझाई गई खबरें

भारत ने न्यूजीलैंड को उसी के मैदान पर दी शिकस्त, सीरीज में 1-0 से आगे

22 अक्टूबर 2026

विधायक आशीष शर्मा बने मध्यप्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष

12 अक्टूबर 2026

इंदौर में टीम इंडिया का धमाका, वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया; सीरीज में 2-1 की बढ़त

12 अक्टूबर 2026

छक्कों की बारिश, पाकिस्तान पस्त, भारत ने 19 रन से जीता गोल्ड

3 अक्टूबर 2026

405 का पहाड़ ढहा, गिल ने रचा इतिहास

WhatsApp पर भेजें

1 अक्टूबर 2026

भारत की जीत में रिकॉर्ड की बारिश, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

14 सितंबर 2026