राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कन्नौद नगर में विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कन्नौद नगर में विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित

मधुर अग्रवाल-कन्नौद। देवास जिले के कन्नौद नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन उपलक्ष्य में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन कन्नौद के केदारेश्वर महादेव हिन्दू समिति के तत्वधान में शासकीय महाविद्यालय ग्राउंड में आयोजित हुआ। विशाल हिन्दू सम्मेलन के आयोजन में हजारों की संख्या में सनातनी हिंदू समाज ने भाग लिया। आयोजन में विद्यार्थी और युवाओं ने भी बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

हिंदू सम्मेलन में प्रमुख सनातनी प्रवक्ता डॉ. गौतम खट्टर की भी उपस्थिती रही

इस कार्यक्रम में पधारे अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विशाल हिंदू सम्मेलन में प्रमुख सनातनी प्रवक्ता डॉ. गौतम खट्टर, आरएसएस जिला कार्यवाह धर्मेंद्र सेंधव, हरिहर आश्रम हंडिया के प्रमुख स्वामी राजेश दास, पर्यावरणविद् रेखा शर्मा एवं कन्नौद-खातेगांव के विधायक आशीष शर्मा उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि खट्टर ने सभी सनातनियों को एक होकर साथ रहने का किया आव्हान

सनातनी प्रवक्ता डॉ गौतम खट्टर ने अपने उद्बोधन के माध्यम से सभी सनातनियों को एक होकर साथ रहने आव्हान किया। साथ ही उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता और गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिए सभी सनातनियों को एक होकर रहने की बाते कही। कार्यक्रम का समापन भारत मात की आरती एवं सहभोज के साथ किया गया।

Admin

12 जनवरी 2026

Suggested News...