गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, फरहाना भट्ट रहीं रनर-अप

गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, फरहाना भट्ट रहीं रनर-अप


मुंबई। एक्टर गौरव खन्ना बिग बॉस 19 के विजेता बन गए हैं, जबकि फरहाना भट्ट रनर-अप रहीं। अमाल मलिक पांचवें, तान्या मित्तल चौथे और प्रणीत मोरे तीसरे स्थान पर रहे। ग्रैंड फिनाले रविवार को मुंबई में हुआ। शो जीतने पर गौरव को बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए का कैश प्राइज मिला है। इसके अलावा गौरव ने एक टास्क के दौरान गाड़ी जीती थी वह गाड़ी भी गौरव को ही मिलेगी।

टीवी से मिली है गौरव खन्ना को पहचान

विनर गौरव खन्ना एक फेमस टीवी एक्टर हैं, जो सीआईडी और अनुपमा जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा भी उन्होंने किसी टीवी शोज में एक्टिंग की है। फाइनल रेस में गौरव का मुकाबला फरहाना भट्ट के साथ था। फरहाना को टॉप-2 से बाहर कर गौरव खन्ना विनर बने।

धर्मेंद्र की बात कर भावुक हुए सलमान खान

बिग बॉस फिनाले के मंच पर सलमान खान, देश के ख्यात अभिनेता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गए। उनकी यादों से जुड़ा एक वीडियो प्ले किया गया जिसके सलमान भावुक ही दिखे।

फिनाले में शामिल हुए कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे

फिनाले में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, अरमान मलिक और करण कुंद्रा जैसे कई सितारे पहुंचे। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी फिनाले में शामिल हुए। शो में उन्हें लॉरेंस गैंग की ओर से शामिल न होने की धमकी आई थी, इसके बावजूद वे शो में पहुंचे। बिग बॉस का यह सीजन 24 अगस्त से शुरू हुआ था। इस सीजन में कुल 18 कंटेस्टेंट आए थे।

Admin

8 दिसंबर 2025

श्रेणियाँ:देशमनोरंजन

Suggested News...