अब आसानी से बनेगा ई-पासपोर्ट, फर्जीवाड़ा होगा कम, दोगुनी होगी सुरक्षा

नई दिल्ली। विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबर है। केंद्र सरकार ने देशभर में ई-पासपोर्ट सुविधा की औपचारिक शुरुआत कर दी है। यह नया पासपोर्ट दिखने में पुराने पासपोर्ट जैसा ही है, लेकिन इसमें एक माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होती है, जो इसे पहले से कहीं अधिक सुरक्षित, तेज और स्मार्ट बना देती है। फर्जीवाड़ा होगा कम ई-पासपोर्ट में लगी चिप में धारक का नाम, जन्मतिथि, पता, फोटो और फिंगरप्रिंट जैसी बायोमेट्रिक जानकारी सुरक्षित रहती है। यह डेटा डिजिटल रूप से एन्क्रिप्टेड होता है। इसे किसी भी तरह से बदला या डुप्लीकेट नहीं किया जा सकता। यही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। इससे पासपोर्ट की फर्जीवाड़े और पहचान चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी। बिना पासपोर्ट खोले होगी जांच इमिग्रेशन जांच के दौरान अधिकारी बिना पासपोर्ट खोले ही चिप से डेटा एक्सेस कर सकेंगे। इससे यात्रियों को लंबी कतारों से छुटकारा मिलेगा। जांच प्रक्रिया काफी तेज हो जाएगी। यह पासपोर्ट अंतरराष्ट्रीय बायोमेट्रिक सिस्टम से जुड़ा है, जिससे यह पूरी तरह ग्लोबल स्टैंडर्ड पर तैयार किया गया है। यह होगी प्

Admin

13 नवंबर 2025

Suggested News...